दिल्ली : गाजीपुर में संदिग्ध परिस्थितियों मृत मिली विवाहित महिला

दिल्ली : गाजीपुर में संदिग्ध परिस्थितियों मृत मिली विवाहित महिला

दिल्ली : गाजीपुर में संदिग्ध परिस्थितियों मृत मिली विवाहित महिला
Modified Date: June 5, 2026 / 11:39 am IST
Published Date: June 5, 2026 11:39 am IST

नयी दिल्ली, पांच जून (भाषा) पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर गांव में एक घर पर 21 वर्षीय विवाहित महिला संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार दोपहर गाजीपुर गांव की गोपाल गली स्थित एक मकान में एक महिला के मृत मिलने के संबंध में पटपड़गंज औद्योगिक क्षेत्र थाने को सूचना दी गई जिसके बाद पुलिस की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जांच के दौरान मकान की चौथी मंजिल पर एक सोफे पर खुशी (21) नाम की महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा हुआ मिला।

उनके अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि महिला की शादी अक्टूबर 2025 में तरुण (26) नामक युवक से हुई थी। जांच में यह भी सामने आया कि घटना के समय तरुण का भाई सुमित (23) भी घर में मौजूद था।

पुलिस ने बताया कि एफएसएल और अपराध टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। इसके साथ ही कार्यकारी मजिस्ट्रेट ने भी जांच के लिए घटनास्थल का दौरा किया।

अधिकारियों ने बताया कि वैज्ञानिक परीक्षण के लिए प्रासंगिक साक्ष्य और फॉरेंसिक नमूने एकत्र कर सुरक्षित रख लिए गए हैं। मौत के सटीक कारण और तरीके का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

उन्होंने बताया कि कानून के मुताबिक आगे की कार्यवाही की जा रही है और मामले में जांच जारी है।

भाषा नोमान प्रचेता मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में