Delhi Firing News: गोलियों की तड़तड़ाहट से कांप उठा राजधानी का ये इलाका, आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, इलाके में दहशत का माहौल

Delhi Firing News: गोलियों की तड़तड़ाहट से कांप उठा राजधानी का ये इलाका, आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, इलाके में दहशत का माहौल

Delhi Firing News: गोलियों की तड़तड़ाहट से कांप उठा राजधानी का ये इलाका, आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, इलाके में दहशत का माहौल

Delhi Firing News | Photo Credit: IBC24

Modified Date: April 24, 2026 / 10:17 am IST
Published Date: April 24, 2026 10:09 am IST
HIGHLIGHTS
  • करोल बाग में फायरिंग से एक व्यक्ति घायल
  • घटनास्थल से दो खोखे और एक कारतूस बरामद
  • पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू की

नयी दिल्ली: Delhi Firing News देश की राजधानी दिल्ली में से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बार फिर फायरिंग की घटना हुई है। बताया जा रहा है कि करोल बाग में शुक्रवार तड़के एक व्यक्ति गोलीबारी की घटना में घायल हो गया।

Delhi Firing News पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज और अस्पताल से सुबह तीन बजकर 55 मिनट पर घटना की सूचना मिली, जिसमें बताया गया कि आनंद पर्वत निवासी रोहित नामक एक व्यक्ति को गोली लगने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि घायल व्यक्ति वर्तमान में चिकित्सा निगरानी में है और उसने गोलीबारी में शामिल संदिग्धों के बारे में जानकारी दी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से दो खोखे और एक कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

इन्हें भी पढ़े:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।