Vande Bharat: झालमुड़ी Vs मछली.. बंगाल की पहेली! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिर भरी हुंकार, आखिर किस स्वाद पर मुहर लगाएगी बिहार की जनता?

झालमुड़ी Vs मछली.. बंगाल की पहेली! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिर भरी हुंकार, Vande Bharat: Assembly elections in Bengal

Modified Date: April 24, 2026 / 12:08 am IST
Published Date: April 24, 2026 12:06 am IST

कोलकाताः Vande Bharat: पश्चिम बंगाल में आखिरी चरण का चुनाव प्रचार जोरों पर रहा। गुरुवार को मथुरापुर और कृष्णानगर की धरती से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हुंकार भरी। पीएम ने दावा किया कि बंगाल की जनता ने मन बना लिया है। 4 मई को TMC की विदाई तय है, लेकिन चुनावी दावों के बीच सबसे ज्यादा चर्चा रही पीएम की उस ‘झालमुड़ी’ की। पीएम ने विपक्ष पर चुटकी लेते हुए कहा कि “झालमुड़ी मैंने खाई है, लेकिन तीखा विपक्ष को लग रहा है।” पीएम का इशारा साफ था कि बंगाल की जनता के साथ उनकी नजदीकी TMC को हजम नहीं हो रही है।

Vande Bharat: इधर, ‘झालमुड़ी’ पर बात आई तो मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी तुरंत मोर्चा खोल दिया.. दीदी ने तंज कसते हुए पूछा कि- पीएम मोदी ने झालमुड़ी तो खा ली, लेकिन क्या वो मछली भी खाएंगे? दरअसल, बंगाल में मछली सिर्फ खाना नहीं, बल्कि एक पहचान है। ममता बनर्जी ने मछली का सवाल उछालकर बीजेपी को ‘खान-पान’ और ‘बंगाली संस्कृति’ के मुद्दे पर घेरने की कोशिश की है। साफ है फिलहाल बंगाल की चुनावी थाली में झालमुड़ी भी है और मछली भी। देखना ये है कि बंगाली जनता को किस स्वाद पर मुहर लगाती है?


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।