Israel Lebanon Ceasefire Extension: इजरायल और लेबनान के बीच 3 हफ्तों के लिए बढ़ा युद्धविराम, पर ईरान पर सख्ती जारी, ट्रंप ने बताया क्यों

Israel Lebanon Ceasefire Extension: इजरायल और लेबनान के बीच 3 हफ्तों के लिए बढ़ा युद्धविराम, पर ईरान पर सख्ती जारी, ट्रंप ने बताया क्यों

Israel Lebanon Ceasefire Extension: इजरायल और लेबनान के बीच 3 हफ्तों के लिए बढ़ा युद्धविराम, पर ईरान पर सख्ती जारी, ट्रंप ने बताया क्यों

trump / IMAGE SOURCE: ibc24 file image

Modified Date: April 24, 2026 / 08:51 am IST
Published Date: April 24, 2026 8:51 am IST
HIGHLIGHTS
  • तीन हफ्ते बढ़ा युद्धविराम समझौता
  • दोनों देशों ने दी सहमति
  • बैठक के बाद सकारात्मक बयान

Israel Lebanon Ceasefire Extension: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल और लेबनान के बीच जारी तनाव को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने बताया कि दोनों देशों ने आपसी सहमति से युद्धविराम (सीजफायर) को तीन हफ्तों के लिए बढ़ाने का फैसला किया है। ट्रंप ने कहा कि यह कदम क्षेत्र में शांति बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। यह घोषणा उन्होंने वाइट हाउस में हुई उच्चस्तरीय बैठक के बाद की, जिसे उन्होंने “सकारात्मक” बताया।

Israel Lebanon Ceasefire: इजरायल-लेबनान के बीच सीजफायर 3 हफ्ते के लिए बढ़ाया

ट्रंप ने अपने बयान में यह भी स्पष्ट किया कि इस पूरे घटनाक्रम के बीच ईरान को लेकर अमेरिका का रुख सख्त बना रहेगा। उन्होंने कहा कि ईरान पर दबाव बनाए रखा जाएगा और उसके खिलाफ उठाए गए कदमों में कोई ढील नहीं दी जाएगी। ट्रंप के अनुसार, अमेरिका की ओर से ईरान के खिलाफ नौसैनिक नाकेबंदी जारी रहेगी, ताकि उस पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दबाव बना रहे और वह किसी भी तरह की आक्रामक गतिविधियों से दूर रहे।

Trump Middle East statement: ईरान के खिलाफ नौसैनिक नाकेबंदी जारी रहेगी-ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह भी दोहराया कि जब तक Tehran की ओर से कोई ठोस शांति प्रस्ताव सामने नहीं आता, तब तक यह नाकेबंदी जारी रहेगी। उनका कहना है कि अमेरिका क्षेत्र में स्थिरता और संतुलन चाहता है, लेकिन इसके लिए जरूरी है कि सभी पक्ष जिम्मेदारी के साथ आगे आएं।

इन्हें भी पढ़ें:-

फिलीपीन के पूर्व राष्ट्रपति दुतेर्ते पर मानवता के विरुद्ध अपराधों के आरोप में मुकदमा चलाया जाएगा

भारत में अरबपतियों की संख्या 2031 तक 51 प्रतिशत बढ़कर 313 होने का अनुमान: नाइट फ्रैंक

तुर्किये में 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर रोक संबंधी विधेयक पारित

पाकिस्तानी मंत्री और अमेरिकी उप राजदूत ने अमेरिका-ईरान वार्ता के दूसरे दौर के प्रयासों पर चर्चा की

‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर’ का पहला पोस्टर मनोज बाजपेयी के जन्मदिन पर रिलीज


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।