Delhi Firing News: गोलियों की तड़तड़ाहट से कांप उठा राजधानी का ये इलाका, आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, इलाके में दहशत का माहौल
Delhi Firing News: गोलियों की तड़तड़ाहट से कांप उठा राजधानी का ये इलाका, आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, इलाके में दहशत का माहौल
Delhi Firing News | Photo Credit: IBC24
- करोल बाग में फायरिंग से एक व्यक्ति घायल
- घटनास्थल से दो खोखे और एक कारतूस बरामद
- पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू की
नयी दिल्ली: Delhi Firing News देश की राजधानी दिल्ली में से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बार फिर फायरिंग की घटना हुई है। बताया जा रहा है कि करोल बाग में शुक्रवार तड़के एक व्यक्ति गोलीबारी की घटना में घायल हो गया।
Delhi Firing News पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज और अस्पताल से सुबह तीन बजकर 55 मिनट पर घटना की सूचना मिली, जिसमें बताया गया कि आनंद पर्वत निवासी रोहित नामक एक व्यक्ति को गोली लगने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने बताया कि घायल व्यक्ति वर्तमान में चिकित्सा निगरानी में है और उसने गोलीबारी में शामिल संदिग्धों के बारे में जानकारी दी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से दो खोखे और एक कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
#WATCH दिल्ली: करोल बाग में कालका दास चौक के पास फायरिंग की घटना के बाद फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। pic.twitter.com/UqnL7sPGJ3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 24, 2026
इन्हें भी पढ़े:-
- India Reaction on Trump Statement: ट्रंप ने बताया भारत को ‘नरक’ तो मिली अमेरिका को लताड़.. विदेश मंत्रालय ने कहा “ये गैर-जरूरी बयान’.. आप भी पढ़ें पूरा बयान
- IPL CSK vs MI Scorecard: चेन्नई के खिलाफ मुंबई इंडियंस की बड़ी हार.. 103 रनों पर ऑलआउट हुई पूरी टीम.. वानखेड़े में नजर आया संजू सैमसन का तूफ़ान
- Vande Bharat: झालमुड़ी Vs मछली.. बंगाल की पहेली! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिर भरी हुंकार, आखिर किस स्वाद पर मुहर लगाएगी बिहार की जनता?

Facebook


