नई दिल्ली। रविवार का दिन भारतीय खेल जगत के लिए एक दुख दिन साबित हुआ। दिल्ली से पानीपत को जोड़ने वाले हाइवे पर 4 राष्ट्रीय खिलाड़ियों की एक कार दुर्घटना में मौत हो गई। हादसे में पूर्व वर्ल्ड चैम्पियन वेट लिफ्टर सक्षम यादव को भी गंभीर चोट आई है। हादसे के बाद घायल खिलाड़ियों को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
चारा घोटाला ने लालू यादव को कर दिया ‘बेचारा’, साढ़े 3 साल की जेल 5 लाख जुर्माना
घायलों में सक्षम यादव के साथ दूसरे खिलाड़ी बाली की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक सभी 6 खिलाड़ी अपने वेट लिफ्टिंग किट के साथ दिल्ली से पानीपत की ओर एक टूर्नामेंट में खेलने के लिए जा रहे थे लेकिन उनकी कार डिवाइडर से टकराने के बाद खम्बे से जाकर टकराई और कार के परखच्चे उड़ गए। टक्कर इतनी भयानक थी कि कार की पूरी छत गायब हो गई और चार खिलाड़ियों की मौके पर ही दम मौत हो गई। मृतक खिलाड़ियों के नाम हरीश, टिंकू और सूरज बताए जा रहे हैं।
वेब डेस्क, IBC24