Reported By: Sakshi Tripathi
,भोपाल : Ladli Behna Yojana Installment Today :मध्यप्रदेश की ‘लाड़ली बहनों’ के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज लाड़ली बहना योजना की अगली किस्त सिंगल क्लिक के माध्यम से आज जारी करने जा रहे हैं, जिससे करोड़ों महिलाओं के खातों में सीधे पैसे ट्रांसफर होंगे।
इस बार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सागर जिले के केसली में आयोजित एक भव्य राज्य स्तरीय कार्यक्रम से इस राशि का वितरण करेंगे। CM Dr Mohan Yadav Direct Benefit Transfer सरकार द्वारा इस किस्त के तहत मध्यप्रदेश की करीब 1 करोड़ 25 लाख लाड़ली बहनों के बैंक खातों में कुल 1,835 करोड़ रुपये की राशि सीधे डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए भेजी जाएगी।
इस कार्यक्रम को लेकर केसली में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और महिलाओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। किस्त जारी करने के साथ ही मुख्यमंत्री क्षेत्र को कई विकास कार्यों की सौगात भी देंगे। महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और स्वावलंबन के उद्देश्य से चलाई जा रही यह योजना राज्य सरकार की सबसे महत्वपूर्ण प्राथमिकताओं में से एक है। हर महीने तय समय पर मिलने वाली इस आर्थिक सहायता से प्रदेश की सवा करोड़ से अधिक महिलाओं के जीवन स्तर में बड़ा सुधार देखने को मिल रहा है।