दिल्ली पुलिस ने आईआरएस अधिकारी की बेटी के बलात्कार व हत्या मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया

दिल्ली पुलिस ने आईआरएस अधिकारी की बेटी के बलात्कार व हत्या मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया

दिल्ली पुलिस ने आईआरएस अधिकारी की बेटी के बलात्कार व हत्या मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया
Modified Date: April 22, 2026 / 08:31 pm IST
Published Date: April 22, 2026 8:31 pm IST

नयी दिल्ली, 22 अप्रैल (भाषा) दिल्ली पुलिस ने भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) के वरिष्ठ अधिकारी की 22 वर्षीय बेटी की बलात्कार के बाद हत्या मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘हमने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बारे में अधिक जानकारी साझा की जाएगी।’

राष्ट्रीय राजधानी में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है जिसमें पॉश कैलाश हिल्स इलाके में भारतीय राजस्व सेवा के वरिष्ठ अधिकारी की आईआईटी से पढ़ी 22 वर्षीय बेटी की बुधवार सुबह कथित तौर पर बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई। पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने इस घटना से कुछ वक्त पहले राजस्थान के अलवर में भी एक महिला का यौन उत्पीड़न किया था।

पुलिस के अनुसार, परिवार के सदस्यों ने जिम से लौटने के बाद युवती को कमरे में मृत पाया।

प्रारंभिक जांच से पता चला है कि संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) परीक्षा की तैयारी कर रही युवती का यौन उत्पीड़न किया गया और फिर मोबाइल फोन के चार्जर के केबल से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई।

भाषा नोमान नोमान अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में