दिल्ली पुलिस ने मनाया 79वां स्थापना दिवस; अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल

दिल्ली पुलिस ने मनाया 79वां स्थापना दिवस; अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल

दिल्ली पुलिस ने मनाया 79वां स्थापना दिवस; अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल
Modified Date: February 16, 2026 / 11:28 am IST
Published Date: February 16, 2026 11:28 am IST

नयी दिल्ली, 16 फरवरी (भाषा) दिल्ली पुलिस ने सोमवार को अपना 79वां स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे और उन्होंने परेड की सलामी ली।

दिल्ली पुलिस की सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग टुकड़ी, स्वाट टीम, श्वाान दस्ता, बैंड दल, मोटरसाइकिल सवार, पीसीआर इकाइयों तथा अन्य विशेष इकाइयों ने समन्वित मार्च पास्ट का प्रदर्शन किया।

मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए दिल्ली पुलिस आयुक्त सतीश गोलछा ने कहा कि बल राष्ट्रीय राजधानी में किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।

सभा को संबोधित करते हुए पुलिस आयुक्त ने कहा कि बल की प्राथमिकताओं में “नशा मुक्त भारत” का निर्माण, साइबर आतंकवाद का उन्मूलन और संगठित अपराध नेटवर्क को ध्वस्त करना शामिल है।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 में मुठभेड़ों में नौ गैंगस्टर मारे गए तथा विशेष प्रकोष्ठ विदेश भागे 32 गैंगस्टर की केंद्रीय एजेंसियों के सहयोग से निगरानी कर रही है।

इस अवसर पर वरिष्ठ अधिकारी और पुलिसकर्मी मौजूद थे।

भाषा मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में