दिल्ली पुलिस ने टिल्लू ताजपुरिया गिरोह के दो शूटर पकड़े

दिल्ली पुलिस ने टिल्लू ताजपुरिया गिरोह के दो शूटर पकड़े

दिल्ली पुलिस ने टिल्लू ताजपुरिया गिरोह के दो शूटर पकड़े
Modified Date: August 2, 2026 / 02:20 pm IST
Published Date: August 2, 2026 2:20 pm IST

नयी दिल्ली, दो अगस्त (भाषा) दिल्ली पुलिस ने रोहिणी में मुठभेड़ के बाद टिल्लू ताजपुरिया गिरोह से जुड़े दो कथित शूटर को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, यह मुठभेड़ शनिवार रात करीब साढ़े 10 बजे हुई, जब हत्या के एक मामले में आरोपियों की तलाश कर रही पुलिस टीम ने उन्हें रोकने का प्रयास किया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘संदिग्धों ने पुलिस टीम पर गोलीबारी कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की ओर से की गई गोलीबारी में दोनों संदिग्धों के पैरों में गोली लगी।’’

अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपियों का पुलिस सुरक्षा में इलाज हो रहा है।

भाषा गोला रंजन

रंजन


लेखक के बारे में