Tamil Nadu Road Accident News: टैंकर से टकराई तेज रफ्तार कार, तीन महिलाओं समेत इतने लोगों की मौके पर हुई मौत, सड़क पर मची चीख-पुकार

Tamil Nadu Road Accident News: तमिलनाडु के पोलाची में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई।

Tamil Nadu Road Accident News: टैंकर से टकराई तेज रफ्तार कार, तीन महिलाओं समेत इतने लोगों की मौके पर हुई मौत, सड़क पर मची चीख-पुकार

Tamil Nadu Road Accident News/Image Credit: AI

Modified Date: August 2, 2026 / 04:11 pm IST
Published Date: August 2, 2026 4:10 pm IST
HIGHLIGHTS
  • तमिलनाडु के पोलाची में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है।
  • इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है।
  • हादसा पोलाची-उडुमलपेट हाईवे पर हुआ।

Tamil Nadu Road Accident News: चेन्नई: तमिलनाडु के पोलाची में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि, हादसा पोलाची-उडुमलपेट हाईवे पर हुआ, जहां तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े पानी के टैंकर से जा टकराई।

कैसे हुआ हादसा?

मिली जानकारी के मुताबिक, टैंकर हाईवे किनारे लगे पेड़ों में पानी डाल रहा था। इसी दौरान तेज गति से आ रही कार टैंकर से भिड़ गई। (Tamil Nadu Road Accident News) टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने शवों को भेजा पोस्टमार्टम के लिए

Tamil Nadu Road Accident News: मृतकों में 3 महिलाएं भी शामिल हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.