WhatsApp New Rule 2026: अब WhatsApp पर छिप नहीं पाएगी उम्र! चैटिंग से पहले बतानी होगी Age, कहीं आपका अकाउंट तो नहीं फंसेगा?

WhatsApp New Rule 2026: WhatsApp के अनुसार यूजर्स की उम्र से जुड़ी जानकारी कई जरूरी कामों में मदद कर सकती है। इससे प्लेटफॉर्म पर बेहतर सुरक्षा, उम्र के अनुसार सुविधाएं उपलब्ध कराने और यूजर्स को सुरक्षित अनुभव देने में सहायता मिलती है।

WhatsApp New Rule 2026: अब WhatsApp पर छिप नहीं पाएगी उम्र! चैटिंग से पहले बतानी होगी Age, कहीं आपका अकाउंट तो नहीं फंसेगा?

(WhatsApp New Rule 2026/ Image Credit: Pixabay)

Modified Date: August 2, 2026 / 04:48 pm IST
Published Date: August 2, 2026 4:44 pm IST
HIGHLIGHTS
  • कुछ WhatsApp यूजर्स से जन्मतिथि दर्ज करने को कहा जा रहा है।
  • WhatsApp ने उम्र से जुड़ी जानकारी लेने का कारण सुरक्षा और नियमों का पालन बताया है।
  • यूजर की जन्मतिथि दूसरे कॉन्टैक्ट्स को दिखाई नहीं जाएगी।

WhatsApp New Rule 2026: WhatsApp के कुछ भारतीय यूजर्स को हाल ही में एक नया मैसेज (WhatsApp New Rule 2026) दिखाई दिया। जिसमें उनसे जन्मतिथि (Date of Birth) दर्ज करने को कहा गया। इसके बाद सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई कि WhatsApp उम्र से जुड़ा कोई नया नियम लागू करने वाला है। हालांकि अभी तक कंपनी ने भारत में इस तरह के किसी नए नियम को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नही की है।

WhatsApp उम्र की जानकारी क्यों लेता है?

WhatsApp के अनुसार, यूजर्स की उम्र से जुड़ी जानकारी (WhatsApp New Rule 2026) कई कारणों से जरूरी हो सकती है। इससे कंपनी अलग-अलग देशों के कानूनों का पालन करने में मदद लेती है और यूजर्स को उनकी उम्र के अनुसार बेहतर व सुरक्षित अनुभव देने की कोशिश करती है। कुछ फीचर्स और सेवाओं के इस्तेमाल के लिए उम्र की पुष्टि जरूरी हो सकती है।

क्या दूसरों को दिखाई देगी आपकी जन्मतिथि?

कई यूजर्स के मन में सवाल है कि अगर वे WhatsApp पर अपनी जन्मतिथि दर्ज करते हैं तो क्या उनके कॉन्टैक्ट्स को यह जानकारी दिखाई देगी। कंपनी के अनुसार, ऐसा नहीं होगा। WhatsApp पर दर्ज की गई जन्मतिथि या उम्र को सार्वजनिक नहीं किया जाता और दूसरे यूजर्स इसे नहीं देख सकते। उम्र पूरी होने के बाद अकाउंट सामान्य वयस्क अकाउंट की तरह काम करता है।

पहले भी मांग चुका है उम्र की जानकारी

WhatsApp द्वारा उम्र या जन्मतिथि की जानकारी मांगना कोई नई बात नहीं है। कंपनी अलग-अलग देशों में जरूरत के अनुसार यूजर्स से उम्र की पुष्टि कराती रही है। नया अकाउंट बनाते समय या कुछ खास फीचर्स उपलब्ध कराने के लिए कंपनी उम्र संबंधी जानकारी मांग सकती है। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त जानकारी या दस्तावेज भी मांगे जा सकते हैं।

क्या भारत में लागू हो सकते हैं नए उम्र वेरिफिकेशन नियम?

दुनियाभर में बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर कई देशों ने सख्त कदम (WhatsApp New Rule 2026) उठाने शुरू किए हैं। इसी वजह से भारत में भी भविष्य में सोशल मीडिया और मैसेजिंग प्लेटफॉर्म्स के लिए उम्र वेरिफिकेशन नियमों को लेकर चर्चा हो रही है। लेकिन अभी तक भारत सरकार की ओर से ऐसा कोई आधिकारिक नियम जारी नहीं किया गया है।

दूसरे देशों में बढ़ रहे हैं सख्त नियम

ऑस्ट्रेलिया और यूनाइटेड किंगडम जैसे देशों में बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर नए नियम लागू (WhatsApp New Rule 2026) किए गए हैं। ऑस्ट्रेलिया ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कुछ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर प्रतिबंध से जुड़े कदम उठाए हैं। वहीं, UK में भी उम्र वेरिफिकेशन को लेकर नियम सख्त किए गए हैं। अगर भारत में भविष्य में ऐसे नियम लागू होते हैं तो WhatsApp के साथ-साथ Telegram, Signal, Instagram और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी इसका असर पड़ सकता है।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।