Kerala Heavy Rain: मौसम का रौद्र रूप! यहां कुछ ही घंटों की बारिश ने मचाई तबाही, 8 लोगों की मौतों से मचा हड़कंप, कई जिलों में अलर्ट जारी

Kerala Heavy Rain: मौसम का रौद्र रूप! यहां कुछ ही घंटों की बारिश ने मचाई तबाही, 8 लोगों की मौतों से मचा हड़कंप, कई जिलों में अलर्ट जारी

Kerala Heavy Rain: मौसम का रौद्र रूप! यहां कुछ ही घंटों की बारिश ने मचाई तबाही, 8 लोगों की मौतों से मचा हड़कंप, कई जिलों में अलर्ट जारी

Kerala Heavy Rain | Photo Credit: AI

Modified Date: August 2, 2026 / 04:48 pm IST
Published Date: August 2, 2026 4:46 pm IST
HIGHLIGHTS
  • भारी बारिश और भूस्खलन से 8 मौतें
  • कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट
  • NDRF की अतिरिक्त टीम तैनात

तिरुवनंतपुरम: Kerala Heavy Rain केरल के मुख्यमंत्री वी डी सतीशन ने रविवार को कहा कि राज्य में पिछले दिन हुई भारी बारिश से आठ लोगों की मौत हुई है, जबकि आठ अन्य लापता हैं और 13 लोग घायल हुए हैं। (Kerala Flood News) बारिश के कारण राज्य के कई हिस्सों में संपत्ति को नुकसान पहुंचा, भूस्खलन हुए और जलभराव की स्थिति बन गई।

Kerala Heavy Rain मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, भारी बारिश से 27 घर पूरी तरह नष्ट हो गए हैं, जबकि 196 घरों को आंशिक नुकसान पहुंचा है। बयान में कहा गया है कि प्रभावित इलाकों से 5,792 लोगों को राज्यभर में बनाए गए 209 राहत शिविरों में पहुंचाया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार मृतकों के परिजनों और इस आपदा में घर तथा आजीविका गंवाने वाले लोगों को सहायता उपलब्ध कराएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले दिन के मुकाबले बारिश में कमी आई है, लेकिन लोगों, खासकर पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वालों को सतर्क रहने की जरूरत है। सतीशन ने कहा कि वह बारिश से संबंधित राहत कार्यों को लेकर राजस्व मंत्री ए पी अनिलकुमार, विभिन्न जिलों में तैनात मंत्रियों और स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हैं। अनिल कुमार ने यहां पत्रकारों से कहा कि राज्य में पिछले दिन हुई भारी बारिश से हुए व्यापक नुकसान और जलभराव के बाद स्थिति में अब सुधार हो रहा है और हालात नियंत्रण में हैं।

मंत्री ने कहा कि कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त सड़कों को बहाल कर दिया गया है, जबकि कुछ क्षेत्रों में वाहनों की आवाजाही पर अभी भी प्रतिबंध लागू हैं। उन्होंने कहा कि कई जिलों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए पहले ही अलर्ट जारी कर दिए गए हैं और इससे निपटने के लिए तैयारियां पूरी हैं। केरल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (केएसडीएमए) के अनुसार, राज्य के कुछ हिस्सों में शनिवार को 320 मिलीमीटर तक बारिश दर्ज की गई, जिससे सड़कों और निचले इलाकों में जलभराव हो गया।

प्राधिकरण ने बताया कि सबसे अधिक बारिश (320 मिमी) कन्नूर जिले के अय्यनकुन्नू क्षेत्र में दर्ज की गई। बारिश कम होने के बाद कई बांधों का जलस्तर घटा है, जिसके चलते पिछले दिन खोले गए बांधों के फाटकों को बंद कर दिया गया है। हालांकि, केएसडीएमए के मुताबिक, इडुक्की, पत्तनमथिट्ठा और त्रिशूर जिलों में बिजली उत्पादन से जुड़े कुछ बांधों का जलस्तर अभी भी ‘रेड अलर्ट’ स्तर पर बना हुआ है।

राज्य के पर्यटन मंत्री पी सी विष्णुनाथ ने कहा कि भारी बारिश के बाद पत्तनमथिट्ठा और अरनमुला क्षेत्रों में बचाव और राहत कार्यों के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की एक अतिरिक्त टीम तैनात की गई है। इसके अलावा तिरुवनंतपुरम, पलक्कड़ और एर्नाकुलम से दमकल विभाग की इकाइयों को भी बुलाया गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने एक अगस्त को राज्य के 12 जिलों के लिए रविवार को ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया था। ‘ऑरेंज अलर्ट’ का अर्थ 115 मिलीमीटर से 204 मिलीमीटर तक अत्यधिक भारी बारिश की संभावना से है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।