दिल्ली पुलिस, एनएसजी ने स्वतंत्रता दिवस से पहले संयुक्त आतंकवाद रोधी अभ्यास किया

दिल्ली पुलिस, एनएसजी ने स्वतंत्रता दिवस से पहले संयुक्त आतंकवाद रोधी अभ्यास किया

दिल्ली पुलिस, एनएसजी ने स्वतंत्रता दिवस से पहले संयुक्त आतंकवाद रोधी अभ्यास किया
Modified Date: August 8, 2026 / 08:55 pm IST
Published Date: August 8, 2026 8:55 pm IST

नयी दिल्ली, आठ अगस्त (भाषा) दिल्ली पुलिस और राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड(एनएसजी) ने स्वतंत्रता दिवस से पहले संभावित आतंकी हमलों से निपटने की तैयारियों का आकलन करने के लिए कई केंद्रीय और राज्य एजेंसियों के साथ मिलकर राजधानी में संयुक्त आतंकवाद रोधी अभ्यास किया।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि गृह मंत्रालय के तहत ‘सुदर्शन शक्ति-5’ का पांचवां संस्करण सात अगस्त को पूर्वाह्न 10 बजे से आठ अगस्त को तड़के चार बजे तक आयोजित किया गया।

इस अभ्यास के दौरान कई जगहों पर आतंकी हमलों जैसी परिस्थितियां बनाई गईं। इनमें एक साथ कई धमाके, अंधाधुंध गोलीबारी, बंधक बनाने की स्थिति, विमान अपहरण और सीबीआरएनई हमले शामिल थे।

ये अभ्यास आईएसबीटी कश्मीरी गेट, कनॉट प्लेस, नेहरू प्लेस, आईजीआई हवाई अड्डे, लाल किला मेट्रो स्टेशन और कालकाजी मंदिर समेत प्रमुख स्थानों पर किए गए।

इस अभ्यास में दिल्ली पुलिस की विशेष हथियार और रणनीति (एसडब्ल्यूएटी) टीम, जिला पुलिस, बम निरोधक दस्ते, यातायात पुलिस, अपराध शाखा और अन्य विशेष इकाइयों के साथ सेना, एनडीआरएफ, सीआईएसएफ, एएआई, डीएमआरसी, अग्निशमन और स्वास्थ्य सेवाओं के दलों ने हिस्सा लिया।

भाषा जोहेब माधव

माधव


लेखक के बारे में