दिल्ली पुलिस ने पार्टी के ‘टिकट के लिए पैसे की मांग’ के प्रकरण में प्राथमिकी दर्ज की

Ads

दिल्ली पुलिस ने पार्टी के ‘टिकट के लिए पैसे की मांग’ के प्रकरण में प्राथमिकी दर्ज की

  •  
  • Publish Date - March 28, 2026 / 01:15 AM IST,
    Updated On - March 28, 2026 / 01:15 AM IST

नयी दिल्ली, 27 मार्च (भाषा) दिल्ली पुलिस ने टिकट दिलवाने के बदले पैसे की मांग करने के आरोप में कांग्रेस से जुड़े कुछ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

यह मामला हरियाणा के एक व्यक्ति द्वारा दायर शिकायत से उपजा है, जिसने कहा कि उसकी पत्नी के लिए चुनाव टिकट सुरक्षित करने के लिए उससे बड़ी रकम मांगी गई थी।

शिकायतकर्ता ने दावा किया कि भुगतान कई बैंक खातों के माध्यम से और साथ ही नकद में एक निश्चित अवधि में किए गए थे।

अपनी शिकायत में उस व्यक्ति ने आरोप लगाया कि राजनीतिक पदाधिकारियों और उनके सहयोगियों सहित कुछ व्यक्तियों ने किश्तों में पैसे एकत्र किए, जिनमें से कुछ भुगतान सहायकों और बिचौलियों के माध्यम से किए गए।

भाषा यासिर संतोष

संतोष