Murshidabad Violence Live Video: इस चुनावी राज्य में रामनवमी की शोभायात्रा में भारी बवाल.. जमकर तोड़फोड़ और पत्थरबाजी, जानें कैसे हुई हिंसा की शुरुआत

Ads

Murshidabad Violence Live Video: मुर्शिदाबाद में रामनवमी जुलूस के दौरान हिंसा, पत्थरबाजी और तोड़फोड़, इलाके में तनाव, भारी पुलिस बल तैनात।

  •  
  • Publish Date - March 28, 2026 / 10:37 AM IST,
    Updated On - March 28, 2026 / 11:51 AM IST

Murshidabad Violence Live Video || Image- Moneycontrol.com file

HIGHLIGHTS
  • रामनवमी जुलूस में भड़की हिंसा
  • पत्थरबाजी और तोड़फोड़ से तनाव
  • इलाके में भारी पुलिस बल तैनात

मुर्शिदाबाद: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद ज़िले के जंगीपुर में शुक्रवार को रामनवमी के जुलूस के दौरान दो गुटों के बीच मामूली बहस और विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। इसके बाद इलाके में जबरदस्त तनाव फैल गया। (Murshidabad Violence Live Video) एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, मामूली विवाद अचानक बढ़कर हिंसा में बदल गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पत्थरबाज़ी की और इलाके में तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आईं। इससे हालात और भी बिगड़ गए।

फिलहाल हालात काबू में, रखी जा रही है नजर

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। विवाद वाले क्षेत्रों में लगातार रूट मार्च किया जा रहा है और कड़ी निगरानी रखी जा रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि फिलहाल हालात काबू में हैं। उन्होंने कहा, “शांति और सामान्य स्थिति बनाए रखने के लिए पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात हैं और लगातार गश्त की जा रही है। हम स्थिति पर नज़र बनाए हुए हैं और हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

हिंसा का वीडियो भी आया सामने

इस बीच, राज्य सचिवालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने भी लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने बताया कि पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। (Murshidabad Violence Live Video) पुलिस के मुताबिक हिंसा से जुड़े कई वीडियो भी सामने आये है। वीडियो में दिखाई दे रहे लोगों को पहचान कर उनपर कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

इन्हें भी पढ़ें:-

होर्मुज जलडमरूमध्य के माध्यम से मानवीय सहायता ‘पहुंचाने और उसमें तेजी लाने’ में मदद करेगा ईरान

उप्र:मंत्री 45 मिनट इंतजार के बाद कार्यक्रम से चले गए,भाजपा कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन

शाहजहांपुर में काकोरी के शहीदों की ‘पुरानी’ प्रतिमाओं की पुनःस्थापन को लेकर नया विवाद

ईरान समर्थक हैकिंग समूह ने एफबीआई निदेशक काश पटेल के निजी खाते को हैक करने का दावा किया

रूपाली चाकणकर ने राकांपा महाराष्ट्र महिला शाखा की प्रमुख के पद से इस्तीफा दिया

ईरान ने अपने परमाणु केंद्रों को निशाना बनाए जाने की बात कही

Q1. मुर्शिदाबाद में हिंसा कैसे शुरू हुई?

रामनवमी जुलूस के दौरान मामूली विवाद बढ़कर पत्थरबाजी और हिंसा में बदल गया।

Q2. क्या हालात अभी नियंत्रण में हैं?

पुलिस के अनुसार स्थिति नियंत्रण में है और इलाके में लगातार निगरानी रखी जा रही है।

Q3. प्रशासन ने क्या कदम उठाए हैं?

भारी पुलिस बल तैनात किया गया और रूट मार्च कर शांति बनाए रखने की कोशिश की जा रही है।