दिल्ली में अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज

दिल्ली में अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज

दिल्ली में अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज
Modified Date: December 21, 2023 / 12:11 am IST
Published Date: December 21, 2023 12:11 am IST

नयी दिल्ली, 20 दिसंबर (भाषा) दिल्ली का अधिकतम तापमान बुधवार को 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और वायु गुणवत्ता अब भी ‘खराब’ श्रेणी में बनी हुई है।

शाम चार बजे पिछले 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 285 दर्ज किया गया, जो सुबह नौ बजे दर्ज 270 से थोड़ा अधिक है।

सापेक्ष आर्द्रता 42 प्रतिशत से 90 प्रतिशत के बीच रही।

सुबह न्यूनतम तापमान गिरकर 6.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से दो डिग्री कम है।

वायु गुणवत्ता सूचकांक मंगलवार को 295 दर्ज किया गया।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

भाषा सिम्मी रंजन

रंजन


लेखक के बारे में