दिल्ली में अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

दिल्ली में अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

दिल्ली में अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
Modified Date: February 24, 2024 / 08:37 pm IST
Published Date: February 24, 2024 8:37 pm IST

नयी दिल्ली, 24 फरवरी (भाषा) दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग(आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

आईएमडी के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसमें कहा गया है कि आर्द्रता का स्तर 38 प्रतिशत से 92 प्रतिशत के बीच रहा।

मौसम विभाग कार्यालय ने राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान जताया है जबकि अधिकतम और न्यूनतम तापमान के क्रमशः 26 डिग्री सेल्सियस और नौ डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शाम छह बजे 186 के साथ ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्ज किया गया।

शून्य और 50 के बीच एक एक्यूआई “अच्छा”, 51 से 100 के बीच “संतोषजनक”, 101 से 200 के बीच “मध्यम”, 201 से 300 के बीच “खराब”, 301 से 400 के बीच “बहुत खराब” और 401 से 500 के बीच “गंभीर” माना जाता है।

भाषा रवि कांत माधव

माधव


लेखक के बारे में