दिल्ली का अधिकतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

दिल्ली का अधिकतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

दिल्ली का अधिकतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
Modified Date: February 4, 2023 / 09:11 pm IST
Published Date: February 4, 2023 9:11 pm IST

नयी दिल्ली, चार फरवरी (भाषा) दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

आईएमडी के मुताबिक सापेक्ष आर्द्रता 81 प्रतिशत से 42 प्रतिशत के बीच रही।

राजधानी में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम वैज्ञानिकों ने रविवार को आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है। जबकि अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 25 और 10 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना है।

राजधानी में शाम चार बजे 24 घंटे का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 242 दर्ज किया गया जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है।

गौरतलब है कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है।

भाषा रवि कांत माधव

माधव


लेखक के बारे में