दिल्ली में हल्की बूंदाबांदी, अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
दिल्ली में हल्की बूंदाबांदी, अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
नयी दिल्ली, तीन अप्रैल (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार शाम को आसमान में बादल छाए रहे और अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।
सफदरजंग वेदशाला के मुताबिक, दिल्ली में हल्की बूंदाबांदी हुई, जबकि आयानगर, गुड़गांव और जाफरपुर जैसी कुछ वेधशालाओं में क्रमश: 1.2 मिमी, 4.5 मिमी और 8.5 मिमी बारिश दर्ज की।
मौसम विभाग के अनुसार, शहर का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तथा आर्द्रता का स्तर 41 प्रतिशत से 94 प्रतिशत के बीच रहा।
भाषा
साजन दिलीप
दिलीप

Facebook


