नयी दिल्ली, 31 अगस्त (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत से दो डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।
मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी में अगले तीन दिनों के लिए आंशिक रूप से बादल छाए रहने और तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है। आईएमडी के मुताबिक, शाम साढ़े पांच बजे तक आर्द्रता 51 प्रतिशत रही।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली का 24 घंटे का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई)146 दर्ज किया गया।
वायु गुणवत्ता सूचकांक, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।
भाषा जितेंद्र पवनेश
पवनेश