दिल्ली में अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री सेल्सियस रहा, बुधवार को बारिश की संभावना

दिल्ली में अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री सेल्सियस रहा, बुधवार को बारिश की संभावना

दिल्ली में अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री सेल्सियस रहा, बुधवार को बारिश की संभावना
Modified Date: June 20, 2023 / 08:45 pm IST
Published Date: June 20, 2023 8:45 pm IST

नयी दिल्ली, 20 जून (भाषा) दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान मौसम के औसत से एक-एक डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया जबकि बुधवार को हल्की बारिश होने की संभावना है।

मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी)ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम पारा 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सफदरजंग वेधशाला के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटों में चार मिलीमीटर बारिश हुई। आईएमडी ने पूर्वानुमान जताया है कि बुधवार को दिल्ली के आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं और बूंदा बांदी हो सकती है और गरज के साथ छीटें पड़ सकते हैं।

कल अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान को सामान्य से चार डिग्री कम 34.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री कम 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

भाषा नोमान संतोष

संतोष


लेखक के बारे में