दिल्ली में अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
दिल्ली में अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
नयी दिल्ली, 12 मई (भाषा) दिल्ली का अधिकतम तापमान रविवार को 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो साल के इस समय के लिए सामान्य है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।
आईएमडी के मुताबिक दिन के दौरान सापेक्षिक आर्द्रता 37 प्रतिशत से 53 प्रतिशत के बीच रही।
मौसम विभाग कार्यालय ने दिल्ली में सोमवार को आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहने और शाम को हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने का अनुमान लगाया है। इस दौरान दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान के क्रमश: 40 और 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
भाषा
रवि कांत नरेश
नरेश

Facebook


