दिल्ली का अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
दिल्ली का अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
नयी दिल्ली, 12 जून (भाषा) दिल्ली में सोमवार को भीषण गर्मी रही और अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।
आईएमडी ने कहा कि दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता का स्तर 40 से 67 प्रतिशत के बीच रहा।
आईएमडी ने मंगलवार को दिन के दौरान तेज सतही हवाओं के साथ दिल्ली में मुख्य रूप से आसमान साफ रहने का अनुमान लगाया है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 41 डिग्री सेल्सियस और 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।
निजी पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर के अनुसार आगामी कुछ दिनों में दिल्लीवासी गर्मी से कुछ राहत की उम्मीद कर सकते हैं क्योंकि अरब सागर में तेजी से बढ़ रहे चक्रवात बिपारजॉय के प्रभाव के कारण बृहस्पतिवार और शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में हल्की बारिश का अनुमान है।
दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक डिग्री कम है।
भाषा रवि कांत माधव
माधव

Facebook


