दिल्ली में अधिकतम तापमान 44.7 डिग्री दर्ज किया गया, मंगलवार के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी

दिल्ली में अधिकतम तापमान 44.7 डिग्री दर्ज किया गया, मंगलवार के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी

दिल्ली में अधिकतम तापमान 44.7 डिग्री दर्ज किया गया, मंगलवार के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी
Modified Date: June 3, 2024 / 07:53 pm IST
Published Date: June 3, 2024 7:53 pm IST

नयी दिल्ली, तीन जून (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट के बाद एक बार फिर पारा बढ़ने लगा और सोमवार को अधिकतम तापमान 44.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत से पांच डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

आईएमडी के एक बुलेटिन के मुताबिक, रविवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

दिल्ली के विभिन्न मौसम केंद्रों में से नजफगढ़ में 46.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि नरेला में 46.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। दक्षिणी दिल्ली के आया नगर में अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री, रिज में 44.9 डिग्री और पालम में 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राजधानी में सोमवार को सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 20 प्रतिशत से 39 प्रतिशत के बीच दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने दिल्ली में मंगलवार को आंशिक रूप से बादल छाने, कई स्थानों पर भीषण गर्मी पड़ने, धूल भरी आंधी और हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। इसके अलावा 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है।

भाषा

प्रीति अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में