दिल्ली में न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

Ads

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

  •  
  • Publish Date - March 16, 2024 / 11:40 AM IST,
    Updated On - March 16, 2024 / 11:40 AM IST

नयी दिल्ली, 16 मार्च (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम है। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है।

विभाग के मुताबिक, सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता 70 प्रतिशत दर्ज की गई।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, सुबह नौ बजे राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 147 दर्ज किया गया जो ‘मध्यम’ श्रेणी में है।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच को ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच को ‘खराब’, 301 से 400 के बीच को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच को ‘गंभीर’ माना जाता है।

भाषा नोमान अमित

अमित