दिल्ली में न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

Ads

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

  •  
  • Publish Date - March 17, 2024 / 11:18 AM IST,
    Updated On - March 17, 2024 / 11:18 AM IST

नयी दिल्ली, 17 मार्च (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को न्यूनतम तापमान इस मौसम के औसत से पांच डिग्री सेल्सियस कम 11.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आज सामान्यत: बादल छाए रहने का अनुमान जताया है।

उसने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 67 प्रतिशत दर्ज किया गया।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह 10 बजे 185 दर्ज किया गया जो ‘‘मध्यम’’ श्रेणी में आता है।

भाषा गोला वैभव

वैभव