दिल्ली में लगातार दूसरे दिन न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

दिल्ली में लगातार दूसरे दिन न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

दिल्ली में लगातार दूसरे दिन न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:05 pm IST
Published Date: November 12, 2021 8:37 pm IST

नयी दिल्ली, 12 नवंबर (भाषा) दिल्ली में लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम, 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

आईएमडी के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि इस मौसम के औसत से एक डिग्री कम है। इससे पहले शहर में बृहस्पतिवार को भी न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस ही दर्ज किया गया था, जोकि इस मौसम का सबसे कम तापमान था।

दिल्ली में शुक्रवार शाम साढ़े पांच बजे सापेक्षिक आर्द्रता 69 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को दिल्ली में मध्यम दर्जे का कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है।

आईएमडी के अनुसार, शून्य से 50 मीटर के बीच दृश्यता होने पर कोहरा ‘बेहद घना’, 51 से 200 मीटर के बीच ‘घना’, 201 से 500 के मीटर के बीच ‘मध्यम’ और 501 से 1000 के बीच दृश्यता होने पर कोहरे को ‘हल्का’ माना जाता है।

शहर में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो इस मौसम का सबसे कम तापामन था।

भाषा रवि कांत माधव

माधव


लेखक के बारे में