दिल्ली में न्यूनतम तापमान 13.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज

Ads

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 13.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज

  •  
  • Publish Date - December 1, 2023 / 10:37 AM IST,
    Updated On - December 1, 2023 / 10:37 AM IST

नयी दिल्ली, एक दिसंबर (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 13.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

विभाग ने बताया कि शुक्रवार को सुबह साढ़े आठ बजे शहर की सापेक्षिक आर्द्रता 100 प्रतिशत थी।

मौसम विभाग ने एक से पांच दिसंबर तक हल्के से मध्यम कोहरा छाये रहने की संभावना व्यक्त की है।

भाषा साजन मनीषा

मनीषा