दिल्ली में न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज

Ads

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज

  •  
  • Publish Date - October 22, 2023 / 01:01 PM IST,
    Updated On - October 22, 2023 / 01:01 PM IST

नयी दिल्ली, 22 अक्टूबर (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम, 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में रही।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के पूर्वानुमान के मुताबिक शहर में दिन के समय आसमान साफ रहने तथा शाम या रात में बूंदाबांदी होने की संभावना है।

आईएमडी के मुताबिक रविवार सुबह शहर की सापेक्षिक आर्द्रता 83 फीसदी रही।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह 11 बजे 292 रहा।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

भाषा साजन प्रशांत

प्रशांत