दिल्ली में न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

Ads

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

  •  
  • Publish Date - March 23, 2024 / 10:43 AM IST,
    Updated On - March 23, 2024 / 10:43 AM IST

नयी दिल्ली, 23 मार्च (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी।

सुबह साढ़े 8 बजे आर्द्रता 77 फीसदी रही। विभाग ने दिन में तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, सुबह नौ बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 228 यानी ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया।

शून्य और 50 के बीच एक एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

भाषा जोहेब शफीक

शफीक