दिल्ली में न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज

Ads

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज

  •  
  • Publish Date - October 23, 2023 / 01:20 PM IST,
    Updated On - October 23, 2023 / 01:20 PM IST

नयी दिल्ली, 23 अक्टूबर (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का सामान्य तापमान है।

मौसम विभाग ने यह जानकारी देते हुए बताया कि शहर में आज वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई।

शहर में दोपहर 12 बजे ‘वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 292 दर्ज किया गया।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

मौसम विभाग के मुताबिक, शहर में दिन के समय आसमान साफ रहने तथा अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

भाषा साजन मनीषा

मनीषा