नयी दिल्ली, तीन अक्टूबर (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार सुबह हवा में ठंडक रही और न्यूनतम तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे शहर में सापेक्षिक आर्द्रता 67 फीसदी दर्ज की गई।
दिल्ली के प्राथमिक मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम था।
भाषा साजन पारुल
पारुल