दिल्ली में न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

Ads

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

  •  
  • Publish Date - October 4, 2023 / 05:18 PM IST,
    Updated On - October 4, 2023 / 05:18 PM IST

नयी दिल्ली, चार अक्टूबर (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार की सुबह ठंडक भरी रही और न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

मौसम विभाग ने दिन में आसमान साफ रहने के साथ अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने का पूर्वानुमान व्यक्त किया।

शहर में सापेक्षिक आद्रर्ता सुबह साढ़े आठ बजे 70 प्रतिशत दर्ज की गई।

दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस रहा था जबकि अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

भाषा

अभिषेक पवनेश

पवनेश