दिल्ली में न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:27 pm IST
Published Date: May 22, 2022 10:49 am IST

नयी दिल्ली, 22 मई (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से तीन डिग्री सेल्सियस कम है और भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली में हल्की बारिश का पूर्वानुमान जताया है।

रविवार सुबह तक पिछले 24 घंटे में 0.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 56 प्रतिशत रही।

आईएमडी के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं और बहुत हल्की बारिश या बूंदा बांदी के साथ दोपहर और शाम के समय 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 29.8 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भाषा सुरभि वैभव

वैभव


लेखक के बारे में