दिल्ली में न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, तेज हवाएं चलने का अनुमान

Ads

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, तेज हवाएं चलने का अनुमान

  •  
  • Publish Date - August 8, 2023 / 10:40 AM IST,
    Updated On - August 8, 2023 / 10:40 AM IST

नयी दिल्ली, आठ अगस्त (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और बुधवार को तेज सतही हवाएं चलने का अनुमान है। मौसम कार्यालय ने यह जानकारी दी।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के आंकड़ों के अनुसार, सुबह आठ बजकर 30 मिनट पर सापेक्ष आर्द्रता 73 प्रतिशत दर्ज की गई।

मौसम कार्यालय ने बताया कि मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो साल के इस समय के लिए सामान्य है। मौसम विभाग ने तेज सतही हवाएं चलने का पूर्वानुमान जताया है।

अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सोमवार को शहर का तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भाषा सिम्मी

सिम्मी