दिल्ली में न्यूनतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
Modified Date: March 23, 2024 / 10:27 pm IST
Published Date: March 23, 2024 10:27 pm IST

नयी दिल्ली, 23 मार्च (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी।

इसमें कहा गया कि न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो औसत से एक डिग्री कम है। आर्द्रता 77 प्रतिशत से 29 प्रतिशत के बीच रही।

मौसम कार्यालय ने रविवार को आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहने और रात या शाम को बूंदाबांदी होने की संभावना जतायी है। उसने कहा कि अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 33 और 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, शाम 7 बजे राष्ट्रीय राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 227 दर्ज किया गया जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है।

शून्य और 50 के बीच एक एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

भाषा अमित माधव

माधव


लेखक के बारे में