नयी दिल्ली, 12 फरवरी (भाषा) दिल्लीवासियों ने सोमवार को सुबह ठंड महसूस की और न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री कम है। मौसम कार्यालय ने यह जानकारी दी।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, सापेक्ष आर्द्रता 97 प्रतिशत दर्ज की गई।
आईएमडी के अनुसार, दिन के दौरान आंशिक रूप से बादल छाए रहने और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक, सुबह 10 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 300 पर था।
शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 और 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।
भाषा योगेश मनीषा
मनीषा