दिल्ली में न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ

Ads

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ

  •  
  • Publish Date - December 22, 2023 / 11:33 AM IST,
    Updated On - December 22, 2023 / 11:33 AM IST

नयी दिल्ली, 22 दिसंबर (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी देते हुए बताया कि यह मौसम के इस समय के लिए सामान्य तापमान है।

मौसम विभाग के मुताबिक शहर में दिन के वक्त हल्की बारिश होने की संभावना है।

विभाग ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे शहर की सापेक्षिक आर्द्रता 100 प्रतिशत रही तथा वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 397 दर्ज किया गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी के अंतर्गत आता है।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

आईएमडी ने दिन में हल्के से मध्यम कोहरे की संभावना व्यक्त की है।

भाषा

साजन मनीषा वैभव

वैभव

शीर्ष 5 समाचार