दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
Modified Date: February 13, 2023 / 11:19 am IST
Published Date: February 13, 2023 11:19 am IST

नयी दिल्ली, 13 फरवरी (भाषा) दिल्ली में सोमवार सुबह तेज हवाएं चल रही थीं और शहर का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञानियों ने दिन के दौरान तेज सतही हवाएं चलने का अनुमान लगाया है और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। सुबह 8.30 बजे सापेक्ष आर्द्रता 57 प्रतिशत दर्ज की गई। दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 119 रहा।

शून्य से 50 के एक्यूआई को अच्छा, 51 से 100 को संतोषजनक, 101 से 200 को मध्यम, 201 से 300 को खराब, 301 से 400 को बहुत खराब और 401 से 500 को गंभीर माना जाता है।

भाषा अमित प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में