दिल्ली में सोमवार को अगस्त महीने की पिछले तीन वर्षों की सबसे गर्म रात दर्ज
दिल्ली में सोमवार को अगस्त महीने की पिछले तीन वर्षों की सबसे गर्म रात दर्ज
नयी दिल्ली, तीन अगस्त (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को अगस्त महीने की पिछले तीन वर्षों की सबसे गर्म रात दर्ज की गई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, सफदरजंग स्थित मुख्य मौसम केंद्र पर न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
सफदरजंग में अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक था।
पालम में अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.5 डिग्री कम रहा। वहीं लोधी रोड में अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक था।
अन्य मौसम केंद्रों में रिज पर अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.5 डिग्री कम था, जबकि आयानगर में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.4 डिग्री कम रहा।
दिन के दौरान शहर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई। सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे के बीच आयानगर में 13.3 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जबकि रिज में केवल नाममात्र बारिश हुई। इस अवधि में सफदरजंग, पालम और लोधी रोड में बारिश दर्ज नहीं की गई।
इससे पहले, सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस, पालम में 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक था, जबकि लोधी रोड में 27.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक था।
अन्य केंद्रों में रिज का न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक था, जबकि आयानगर में 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक था।
पिछले 24 घंटे के दौरान भी राजधानी में हल्की बारिश हुई। सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे तक सफदरजंग और पालम में नाममात्र, लोधी रोड में 0.4 मिमी, रिज में 3.0 मिमी और आयानगर में 6.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, सोमवार शाम चार बजे दिल्ली का 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 76 दर्ज किया गया, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में रहा।
सीपीसीबी के अनुसार, 0 से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 ‘संतोषजनक’, 101 से 200 ‘मध्यम’, 201 से 300 ‘खराब’, 301 से 400 ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।
आईएमडी ने मंगलवार के लिए आमतौर पर बादल छाए रहने, मध्यम बारिश होने तथा न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमश: 24 और 32 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है।
भाषा राखी प्रशांत
प्रशांत

Facebook


