दिल्ली में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज, सप्ताहांत में बारिश के आसार

दिल्ली में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज, सप्ताहांत में बारिश के आसार

दिल्ली में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज, सप्ताहांत में बारिश के आसार
Modified Date: May 10, 2024 / 10:33 pm IST
Published Date: May 10, 2024 10:33 pm IST

नयी दिल्ली, 10 मई (भाषा) दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो साल की इस अवधि के लिए सामान्य है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

आईएमडी के मुताबिक, दिन में सापेक्षिक आर्द्रता 47 से 64 प्रतिशत के बीच रही।

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के प्रमुख और वैज्ञानिक कुलदीप श्रीवास्तव ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार देर रात हल्की-फुल्की बारिश होगी और शनिवार एवं रविवार को बारिश की संभावना है।’’

मौसम कार्यालय के मुताबिक, शनिवार को आंधी-तूफान के साथ बारिश हो सकती है और अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 39 से 29 डिग्री के बीच रह सकता है।

भाषा धीरज दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में