दिल्ली में उमस भरी सुबह, न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज

Ads

दिल्ली में उमस भरी सुबह, न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज

  •  
  • Publish Date - July 31, 2023 / 11:42 AM IST,
    Updated On - July 31, 2023 / 11:42 AM IST

नयी दिल्ली, 31 जुलाई (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार की सुबह उमस भरी रही और न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के लिहाज से सामान्य है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि दिल्ली में सोमवार को सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 86 फीसदी दर्ज की गई।

विभाग ने शहर में दिन में बादल छाए रहने और हल्की या बहुत हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है।

आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

भाषा पारुल वैभव

वैभव