आरपीएफ ने केंद्र शासित प्रदेशों में 2024 में सबसे ज्यादा मामले दिल्ली में दर्ज किए:एनसीआरबी

Ads

आरपीएफ ने केंद्र शासित प्रदेशों में 2024 में सबसे ज्यादा मामले दिल्ली में दर्ज किए:एनसीआरबी

  •  
  • Publish Date - May 7, 2026 / 05:43 PM IST,
    Updated On - May 7, 2026 / 05:43 PM IST

नयी दिल्ली, सात मई (भाषा) दिल्ली में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) द्वारा 2024 में 15,765 मामले दर्ज किए गए, जो केंद्र शासित प्रदेशों में सबसे अधिक मामले हैं। राष्‍ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्‍यूरो (एनसीआरबी) ने यह जानकारी दी है।

एनसीआरबी के मुताबिक आरपीएफ ने यहां 2023 में 14,467 मामले दर्ज किए थे।

ब्यूरो के आंकड़ों से पता चलता है कि राष्ट्रीय राजधानी में 2022 में ऐसे 13,425 मामले दर्ज किए गए थे, जो पिछले तीन वर्षों में लगातार वृद्धि का संकेत देते हैं।

एनसीआरबी के मुताबिक, 2024 में दिल्ली में आरपीएफ द्वारा दर्ज संज्ञेय अपराधों की दर प्रति लाख जनसंख्या पर 72 रही, जो राष्ट्रीय औसत के बराबर है। उसकी रिपोर्ट में कहा गया है कि 2024 के मध्य तक शहर की अनुमानित जनसंख्या 2.188 करोड़ थी।

केंद्र शासित प्रदेशों में, दिल्ली में आरपीएफ ने सबसे ज्यादा मामले दर्ज किए जबकि चंडीगढ़ में 748 मामले और पुडुचेरी में 128 मामले दर्ज हुए।

एनसीआरबी की रिपोर्ट के अनुसार, सभी केंद्र शासित प्रदेशों में आरपीएफ ने 2024 में कुल 18,488 मामले दर्ज किए, जबकि पूरे भारत में 10,00,841 मामले पंजीकृत किए गए।

आरपीएफ रेलवे की संपत्ति, यात्री क्षेत्रों और रेलवे यात्रियों की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार है। वह अपराध की रोकथाम में सहायता करने और पूरे रेलवे नेटवर्क में सुरक्षा बनाए रखने के लिए भी उत्तरदायी है।

भाषा नोमान नोमान राजकुमार

राजकुमार

राजकुमार