भोपालः MP Nigam Mandal Niyukti: मध्यप्रदेश में राजनीतिक नियुक्तियों का दौर लगातार जारी है। इसी कड़ी में राज्य शासन ने डॉ. निवेदिता शर्मा को बाल अधिकार संरक्षण आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं।
MP Nigam Mandal Niyukti: जारी आदेश के अनुसार डॉ. निवेदिता शर्मा का कार्यकाल तीन वर्ष का होगा। बताया जा रहा है कि बाल संरक्षण और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े मुद्दों पर डॉ. शर्मा की सक्रियता को देखते हुए सरकार ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है।