दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 26 नए मामले सामने आए

Ads

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 26 नए मामले सामने आए

  •  
  • Publish Date - October 6, 2021 / 07:21 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:24 PM IST

नयी दिल्ली, छह अक्टूबर (भाषा) दिल्ली में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 26 नए मामले सामने आए और संक्रमण की दर 0.04 प्रतिशत रही। राज्य सरकार की ओर से जारी एक स्वास्थ्य बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।

बुलेटिन में कहा गया कि राष्ट्रीय राजधानी में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 से किसी की मौत नहीं हुई। अक्टूबर के महीने में अब तक दिल्ली में संक्रमण से केवल एक व्यक्ति की मौत हुई है। पिछले महीने महामारी से पांच मरीजों की मौत हुई थी।

संक्रमण के नए मामले सामने आने के बाद दिल्ली में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 14,39,053 हो गई। इनमें से अब तक 14.13 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं। दिल्ली में अब तक कोविड-19 से 25,088 मरीजों की मौत हो चुकी है।

भाषा यश पवनेश

पवनेश