दिल्ली: सैदुलाजाब, हौज खास गांव में ‘अवैध’ प्रतिष्ठानों को सील करने की प्रक्रिया शुरू
दिल्ली: सैदुलाजाब, हौज खास गांव में ‘अवैध’ प्रतिष्ठानों को सील करने की प्रक्रिया शुरू
नयी दिल्ली, पांच जून (भाषा) दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने शुक्रवार को भारी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच दक्षिण दिल्ली के विभिन्न व्यावसायिक केंद्रों में अनधिकृत प्रतिष्ठानों को सील करना शुरू कर दिया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि भवन उपनियमों और लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन कर चलाये जा रहे व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई है।
अधिकारियों के अनुसार, सैदुलाजाब क्षेत्र, हौज खास गांव और दक्षिण दिल्ली के आसपास के इलाकों में कई रेस्तरां सहित कम से कम दस ऐसे प्रतिष्ठानों को सील किया जाएगा।
एमसीडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “हौज खास गांव में दो इमारतों को पहले ही सील कर दिया गया है, सैदुलाजाब में छह इमारतों की पहचान की गई है, जिन्हें आज (शुक्रवार को) सील कर दिया जाएगा और आसपास के इलाकों में कुछ अन्य इमारतों को भी सील किया जाएगा।”
उन्होंने बताया, “हौज रानी इलाके के पास, जिन अनधिकृत प्रतिष्ठानों की पहचान की गई है, उन्हें जल्द ही सील कर दिया जाएगा और हम ‘बेड-एंड-ब्रेकफास्ट’ के लाइसेंस रद्द होने का इंतजार कर रहे हैं।”
मालवीय नगर इलाके स्थित ‘बेड-एंड-ब्रेकफास्ट’ नाम के एक होटल में आग लग गयी थी। इस हादसे में 21 लोगों की मौत हो गयी।
अधिकारियों ने बताया कि अनुमत क्षमता से अधिक निर्माण और स्वीकृत भवन योजना के अभाव जैसे बड़े पैमाने पर उल्लंघन सामने आए हैं।
अधिकारियों के अनुसार, सीलिंग अभियान के लिए कई कनिष्ठ और सहायक अभियंताओं सहित एमसीडी की कम से कम चार टीमें तैनात की गई हैं।
दिल्ली सरकार ने बृहस्पतिवार को अग्नि सुरक्षा मानदंडों व भवन उपनियमों का उल्लंघन कर रहे प्रतिष्ठानों का निरीक्षण करने और उनके खिलाफ सीलिंग की कार्रवाई शुरू करने के लिए जिला स्तरीय व उपमंडल स्तरीय समितियों का गठन किया था।
भाषा जितेंद्र रंजन
रंजन
रंजन
रंजन

Facebook


