दिल्ली एसआईआर: डिजिटाइजेशन का आंकड़ा 66 लाख के पार

दिल्ली एसआईआर: डिजिटाइजेशन का आंकड़ा 66 लाख के पार

दिल्ली एसआईआर: डिजिटाइजेशन का आंकड़ा 66 लाख के पार
Modified Date: July 26, 2026 / 12:19 am IST
Published Date: July 26, 2026 12:19 am IST

नयी दिल्ली, 25 जुलाई (भाषा) दिल्ली में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत गणना प्रपत्रों के डिजिटलीकरण का आंकड़ा शनिवार को 66 लाख के पार पहुंच गया, जबकि घर-घर जाकर प्रपत्रों के वितरण का काम लगभग पूरा हो चुका है और करीब सभी मतदाताओं तक गणना प्रपत्र पहुंचाए जा चुके हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी की स्थिति रिपोर्ट के अनुसार, 66,06,924 गणना प्रपत्रों का डिजिटलीकरण किया जा चुका है, जो दिल्ली के कुल 1,45,10,298 मतदाताओं का 45.53 प्रतिशत है।

डिजिटलीकरण के मामले में बाहरी उत्तर सबसे आगे रहा, जहां 59.36 प्रतिशत प्रपत्र अपलोड किए जा चुके हैं। इसके बाद दक्षिण पश्चिम (55.67 प्रतिशत), उत्तर पश्चिम (52.29 प्रतिशत), उत्तर दिल्ली (51.94 प्रतिशत) और मध्य उत्तर (50.60 प्रतिशत) का स्थान रहा।

वहीं, दक्षिण पूर्व में डिजिटलीकरण सबसे कम 31.94 प्रतिशत दर्ज किया गया। इसके बाद पूर्वी में 37.50 प्रतिशत और दक्षिण में 38.88 प्रतिशत प्रपत्रों का डिजिटलीकरण हुआ है।

गणना प्रपत्रों के वितरण का काम भी पूरा होने के करीब पहुंच गया है। अब तक 1,44,89,074 प्रपत्र वितरित किए जा चुके हैं, जो दिल्ली के कुल मतदाताओं का 99.85 प्रतिशत है।

भाषा

शुभम प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में