Sagar Liquor Seized News: जहरीली शराब कांड के बीच एक और खुलासा, 25 लाख से ज्यादा की शराब जंगल से हुई बरामद, पुलिस ने शुरू की जांच
Sagar Liquor Seized News: सागर जिले के रानीपुरा के जंगल में बड़ी मात्रा में ब्रांडेड अंग्रेजी शराब लावारिस हालत में मिलने से हड़कंप मच गया।
Sagar Liquor Seized News/Image Credit: IBC24
- सागर जहरीली शराब कांड में पुलिस और जिला प्रशासन लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है।
- इसी बीच सुनसान जंगल में बड़ी मात्रा में ब्रांडेड अंग्रेजी शराब लावारिस हालत में मिली है।
- पुलिस ने शराब को जब्त कर जांच शुरू कर दी है।
Sagar Liquor Seized News: सागर: मध्य प्रदेश के सागर के बण्डा शराब कांड के बाद जिले में अवैध शराब माफियों के खिलाफ पुलिस और जिला प्रशासन लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। जिले के कई ढाबों पर शराब के अवैध कारोबार के मामले सामने आने के बाद अतिक्रमण के तहत बुलडोजर कार्रवाई भी की गई है। इसी बीच शुक्रवार शाम बहेरिया थाना क्षेत्र के रानीपुरा के सुनसान जंगल में बड़ी मात्रा में ब्रांडेड अंग्रेजी शराब लावारिस हालत में मिलने से हड़कंप मच गया।
लावारिश हालत में मिली शराब
जानकारी के मुताबिक रानीपुरा जंगल में ग्रामीणों ने प्लास्टिक क्रेट में बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब रखी देखी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना बहेरिया पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शराब को अपने कब्जे में लेकर जब्ती की कार्रवाई शुरू की। बताया जा रहा है कि शराब को किसी पिकअप वाहन के जरिए जंगल के अंदर लाकर सुनसान स्थान पर छोड़ा गया और इसके बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। (Sagar Liquor Seized News) पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में शराब जंगल तक कौन लेकर आया और इसे यहां लावारिस हालत में छोड़ने के पीछे क्या वजह थी।
25 से 30 लाख रुपए की है शराब
Sagar Liquor Seized News: प्रारंभिक तौर पर शराब की कीमत करीब 25 से 30 लाख रुपये आंकी जा रही है। शराब अलग-अलग ब्रांड की बताई जा रही है। मौके पर मिली कुछ बोतलें खुली हुई भी पाई गई हैं, जिसके आधार पर पुलिस को आशंका है कि यह शराब किसी बार से संबंधित हो सकती है। हालांकि शराब का वास्तविक स्रोत जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। बता दें कि बण्डा शराब कांड के बाद पुलिस और आबकारी विभाग की लगातार कार्रवाई के बीच जंगल में इतनी बड़ी मात्रा में शराब मिलने से कई सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस शराब की गिनती और अनुमानित कीमत का आकलन कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि शराब वैध है या अवैध तरीके से परिवहन कर यहां लाई गई थी। फिलहाल बहेरिया पुलिस ने शराब जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है और शराब के मालिक तथा इसे जंगल में छोड़कर जाने वाले लोगों की तलाश की जा रही है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- BRICS Summit 2026: पीएम मोदी और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के बीच हुई द्विपक्षीय वार्ता, यहां जानें किन अहम मुद्दों पर हुई चर्चा
- CG Admission Deadline Extended: छत्तीसगढ़ में कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में एडमिशन की तारीख बढ़ी.. अब इस डेट तक ले सकेंगे दाखिला, आदेश भी जारी
- Hanuman Ansh Tax-Free in Chhattisgarh: फिल्म हनुमान अंश छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री घोषित, सीएम साय की घोषणा के बाद आदेश हुआ जारी

Facebook


