दिल्ली के शहरी विकास मंत्री सत्येंद्र जैन तीनों नगर निगमों के मेयरों के साथ करेंगे बैठक

दिल्ली के शहरी विकास मंत्री सत्येंद्र जैन तीनों नगर निगमों के मेयरों के साथ करेंगे बैठक

दिल्ली के शहरी विकास मंत्री सत्येंद्र जैन तीनों नगर निगमों के मेयरों के साथ करेंगे बैठक
Modified Date: November 29, 2022 / 08:40 pm IST
Published Date: October 26, 2020 10:49 am IST

नयी दिल्ली, 26 अक्टूबर (भाषा) दिल्ली के शहरी विकास मंत्री सत्येंद्र जैन सोमवार को तीनों नगर निगमों के मेयरों के साथ बैठक करेंगे । एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी ।

उत्तरी दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) द्वारा संचालित अस्पतालों के डॉक्टरों के लंबित वेतन को लेकर चल रहे गतिरोध के बीच यह बैठक आयोजित की गयी है। एनडीएमसी अस्पतालों के डॉक्टर वर्तमान में इस मुद्दे पर प्रदर्शन कर रहे हैं।

इससे पूर्व तीनों मेयर जयप्रकाश (उत्तरी दिल्ली), अनामिका (दक्षिणी दिल्ली) और निर्मल जैन (पूर्वी दिल्ली) तीनों निगमों के कर्मचारियों के वेतन के भुगतान नहीं होने के संबंध में बैठक के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर बैठे थे।

स्वास्थ्य विभाग की भी जिम्मेदारी संभाल रहे जैन ने बाद में ट्वीट किया, ‘‘तीनों नगर निगमों के मेयरों के साथ बैठक के लिए मुख्यमंत्री की ओर से मुझे एक (फोन) कॉल आया। मैं उनका इंतजार कर रहा हूं। ’’

भाषा आशीष पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में